राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम बदलेगा अपना रुख

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम बदलेगा अपना रुख

श्रमिक मंत्र, देहरादून।  उत्तर भारत में गर्मी की तपिश बरकरार है। यूपी, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों में पारा काफी अधिक है और जल्द कोई बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम बदल जाएगा। वहीं, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर आदि में हल्की बारिश के आसार हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में हो रही बारिश के चलते उत्तर प्रदेश में भी तापमान में दो से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही थी। इसकी वजह से लू से भी राहत मिल रही थी, दिन भर छाए बादलों की वजह से मौसम कुछ सुहाना था। दो दिन बाद यानी 15 तारीख से तापमान बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसके साथ ही लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार को पंजाब और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश व गरज के साथ बौछार भी पड़ सकती है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है। दिल्ली एनसीआर में आंशिक तौर पर छाए रहेंगे बादल। 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा।श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट। 

admin

6 thoughts on “राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम बदलेगा अपना रुख

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *