पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंचाने का मिशन तेज

पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की पूरी जानकारी पहुंचाने का मिशन तेज

देहरादून। प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री धामी ने नई पहल की है।
इसी क्रम में myScheme पोर्टल का अनावरण किया गया, जिसके माध्यम से अब नागरिकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की पूरी जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध होगी।
यह पहल उत्तराखंड में डिजिटल सुशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पोर्टल पर “मेरी योजना” पुस्तकों में प्रकाशित सभी योजनाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है, जिससे नागरिक योजनाओं की पात्रता, लाभ, आवेदन प्रक्रिया और संबंधित विभागीय जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
सरकार का उद्देश्य है कि पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में वंचित न रह जाए।
सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके और जनकल्याण की प्रक्रिया और मजबूत बने।

admin