हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक तंवर हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक तंवर हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

श्रमिक मंत्र, देहरादून। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और तृणमूल कांग्रेस के नेता डा. अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सोमवार सुबह अशोक तंवर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की थी, इसके बाद उन्हों आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया डा. अशोक तंवर को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस बीच एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह अरविंद केजरीवाल के साथ नजर आ रहे हैं। कर्नाटक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भास्कर राव ने भी सोमवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके डा. अशोक तंवर को राहुल गांधी का करीबी माना जाता था, लेकिन पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों के चलते कुछ साल पहले हरियाणा कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। इसके बाद अशोक तंवर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे, लेकिन अब उनके पार्टी छोड़ने से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी झटका लगा है। दरअसल, अशोक तंवर ने पिछले साल ही कांग्रेस छोड़कर टीएमसी का दामन थामा था, लेकिन टीएमसी उन्हें रास नहीं आई है और अब वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट।

admin

Related articles

7 thoughts on “हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक तंवर हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *