मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ करने वाले भाजयुमो के आठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ करने वाले भाजयुमो के आठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया

श्रमिक मंत्र, देहरादून। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ करने वाले भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के आठ कार्यकर्ताओं को भाजपा दफ्तर में सम्मानित किया गया। इस पर आम आदमी पार्टी भड़क गई और भाजपा को गुंडों की पार्टी करार दे डाला। जवाब में भाजपा ने मुख्यमंत्री को हिंदू विरोधी बताते हुए समाज से माफी मांगने की बात कही। इस मामले को लेकर शुक्रवार को दिनभर सियासी पारा गरम रहा।दिल्ली विधानसभा में ‘दा कश्मीर फाइल्स’ फिल्म पर आए मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने 30 मार्च को सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास के मुख्य गेट तक पहुंच गए और बूम बैरियर के साथ सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। गेट पर रंग भी पोत दिया था।इस मामले में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की थी। 14 दिन बाद जमानत पर छूटे आठ कार्यकर्ताओं का शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पार्टी दफ्तर में सम्मान किया। गुप्ता ने बताया कि हिंदू विरोधी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जेल भेजे गए आठ कार्यकर्ताओं को 14 दिन बाद जमानत मिली है। प्रदेश कार्यालय में अपने इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। भाजपा का हर कार्यकर्ता हिंदू विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ता रहेगा। श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट।


Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.info/en-IN/register?ref=UM6SMJM3
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/id/register?ref=UM6SMJM3
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.