गाजियाबाद जिम जा रहे एक शख्स को बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली

गाजियाबाद जिम जा रहे एक शख्स को बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली

श्रमिक मंत्र, देहरादून।  लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की संगम विहार कॉलोनी में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिम जा रहे एक शख्स को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक के सीने में लगी जिससे युवक जहां था वहीं बैठा रह गया। गाजियाबाद में अपराध रोकने के पुलिस भले ही तमाम दावे करे लेकिन रोजाना शहर में खुलेआम हो रहे वारदात यही बताते हैं कि बदमाशों में पुलिस-प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। लोनी में हुई वारदात यही दिखाती है।शनिवार सुबह-सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने जिम जा रहे युवक को सीने में गोली मार दी। यह खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। घायल को पुलिस ने दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट। 

admin

4 thoughts on “गाजियाबाद जिम जा रहे एक शख्स को बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *