रूस, यूक्रेन के बीच दस दिनों तक चली लड़ाई के बाद अब रूस हुआ सीजफायर के लिए तैयार

रूस, यूक्रेन के बीच दस दिनों तक चली लड़ाई के बाद अब रूस हुआ सीजफायर के लिए तैयार

श्रमिक मंत्र, देहरादून। यूक्रेन में दस दिनों तक चली लड़ाई के बाद आखिरकार रूस सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। रूस की तरफ से इसका एलान कर दिया गया है। रूस ने यहां तक कहा है कि वो अब मानवीय आधार पर वहां फंसे लोगों को निकालने में मदद करेगा। इससे पहले कहा गया था कि रूस की सेना कीव के काफी नजदीक आ गई थी। यूक्रेन में रूस की एयर स्‍ट्राइक की आशंका के मद्देनजर कीव में लोगों को अलर्ट दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वो जहां भी अपने नजदीक शेल्‍टर देखें वहां जाकर छिप जाएं। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा जा रहा है कि वो देश छोड़कर चले गए हैं। तास एजेंसी के मुताबिक उन्‍होंने कहा है कि वो कीव में ही हैं और अपने आफिस से ही काम कर रहे हैं। एक इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के जर‍िए उन्‍होंने ये बात कही है। उन्‍होंने इसमें अपने आफिस को भी दिखाया है। इसमें वो कहते दिखाई दे रहे हैं कि वो यहीं अपने आफिस में ही हैं। एंड्रे बोरिसोविच भी यही हैं। कोई यहां से नहीं भागा है। इससे पहले रूस की ड्यूमा के स्‍पीकर वेचेस्‍लेव वोलोडिन ने कहा था कि जेलेंस्‍की यूक्रेन छोड़ पौलेंड चले गए हैं। श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट। 

 

admin

4 thoughts on “रूस, यूक्रेन के बीच दस दिनों तक चली लड़ाई के बाद अब रूस हुआ सीजफायर के लिए तैयार

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *