रूस-यूक्रेन जंग को आज हुए 13 दिन, दोनों ओर से घमासान जारी
रूस-यूक्रेन जंग को आज हुए 13 दिन, दोनों ओर से घमासान जारी

श्रमिक मंत्र, देहरादून। 24 फरवरी से जारी रूस-यूक्रेन जंग को मंगलवार 8 मार्च को 13 दिन हो गए हैं। दोनों ओर से घमासान जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन साफतौर पर कह चुके हैं कि यूक्रेन को लेकर उनके इरादे अटल हैं, उन्हें कोई डिगा नहीं सकता। उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी हथियार डालने को तैयार नहीं हैं। यूक्रेन की सेना विशाल रूसी फौज से लोहा ले रही है। रूस को पस्त करना मुश्किल है, लेकिन उसके लिए जीत आसान भी नजर नहीं आ रही है। आइये जानते हैं यूक्रेन की सेना कैसे रूस को छका रही है?
जंग छिड़े करीब दो सप्ताह हो चुके हैं, लेकिन महाशक्ति देश रूस बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाया है, सिवाय व्यापक विध्वंस और हिंसा के। यूक्रेन रूस को कड़ी चुनौती दे रहा है। जानकारों का कहना है कि रूसी फौज की तादाद भले ही बड़ी हो, लेकिन यूक्रेन की अच्छी तैयारी, राष्ट्रीय एकजुटता व रूसी गलतियों का करारा जवाब देने की उसकी रणनीति ने उसकी सेना का हौसला बढ़ा रखा है। एक वरिष्ठ फ्रांसीसी सैन्य सूत्र के अनुसार रूसी मूल रूप से बहुत तेजी से आगे नहीं बढ़ रहे हैं। किसी मोड़ पर रूसी फौज को फिर से संगठित करना पड़ेगा, लेकिन यह उसकी विफलता का संकेत नहीं होगा। यूक्रेनी सेना के हौसले से पश्चिम के उसके सहयोगी देश खुश नजर आ रहे हैं। ये देश रूस से सीधे पंगा लेने व जंग में कूदने के बजाए यूक्रेन की परोक्ष मदद कर रहे हैं। ऐसे में उन पांच प्रमुख कारणों को जानना जरूरी है, जिनके दम पर यूक्रेन जंग में अब तक टिका ही नहीं हुआ है, बल्कि रूस के लिए कड़े प्रतिरोध पैदा कर रहा है। श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट।


Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY