उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई सामने
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई सामने

श्रमिक मंत्र, देहरादून। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। इनकी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद ने तो कल हार को स्वीकार किया, लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनता का धन्यवाद दिया है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया। सपा के मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। अब भाजपा का यह घटाव निरंतर जारी रहेगा। उनका आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा। समाजवादी पार्टी 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सम्पन्न चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी थी। इस बार समाजवादी पार्टी और गठबंधन को 403 में से 126 सीट मिली हैं। इसमें समाजवादी पार्टी को 111, राष्ट्रीय लोकदल को आठ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह तथा अपना दल कमेरावादी को एक सीट मिली है। समाजवादी पार्टी को इस बार चुनाव में दो करोड़, 95 लाख, 27,999 यानी कुल मतदान का 32.05 प्रतिशत वोट मिले हैं। श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट।


Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!