उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी

श्रमिक मंत्र, देहरादून। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक या दो दिन में सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन की बैठक के बाद मंत्रियों के नाम भी तय हो जाएगा। माना जा रहा है कि 18 मार्च को होली से पहले उत्तर प्रदेश में नई सरकार कार्यभार संभाल लेगी। वैसे तो शपथ ग्रहण समारोह के लिए 15 मार्च का समय तय किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 37 वर्ष बाद इतिहास रच दिया। उत्तर प्रदेश में 1985 के बाद भाजपा दूसरी ऐसी पार्टी है, जो कि सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 403 में से 273 सीट जीती हैं। 2017 के मुकाबले भले ही भाजपा तथा सहयोगी दलों को 55 सीट का नुकसान हो रहा है, लेकिन पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने जा रही है। भाजपा ने 255, अपना दल ने 12 तथा निषाद पार्टी ने छह सीट जीती हैं। अब चुनाव परिणाम आने के बाद राजभवन में भी हलचल तेज हो गई है। यहां पर उत्तर प्रदेश की नई सरकार को शपथ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट।


Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/lv/register-person?ref=IQY5TET4
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/fr/register?ref=T7KCZASX