बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिनों से बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिनों से बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र

श्रमिक मंत्र, देहरादून। बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिन से बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज प्रबल होने की संभावना है और चक्रवाती तूफान असनी (Asani) के आने की पूरी संभावना है। जान-माल की हानि को देखते हुए सेना तक को अलर्ट पर रखा गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से मछुआरे को समुद्र में जाने से मना कर दिया गया है। निचले इलाकों से अंडमान प्रशासन ने स्थानीय लोगों को खाली कराना शुरू कर दिया है। अंडमान में भारी बारिश संभावना है। सेना के जवानों को अलर्ट पर रखा गया है। उधर मौसम विभाग ने देश के उत्तर पश्चिम भागों में अगले दो दिनों तक तापमान में कमी का पूर्वानुमान लगाया है। भारतीय मौसम विभाग के निदेश मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि यह निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण बंगाल से अडमान और निकोबार द्वीप समूह में पहुंच चुका है। यह अंडमान निकोबार से होते हुए म्यांमार और बांग्लादेश की ओर मुड़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक पहले तेज हवाओं के साथ आंधी आएगी और यह प्रबल होकर चक्रवातीय तूफान में बदल जाएगा। श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट।

admin

4 thoughts on “बंगाल की खाड़ी में पिछले कुछ दिनों से बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *