चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने छोड़ी IPL से पहले टीम की कप्तानी
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने छोड़ी IPL से पहले टीम की कप्तानी

श्रमिक मंत्र, देहरादून। आइपीएल 2022 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इस टीम की कप्तानी छोड़ दी। धौनी ने टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद अगले कप्तान के तौर पर रवींद्र जडेजा का चयन किया जिन्हें इस बार सीएसके ने इस सीजन के लिए रिटेन किया था। एम एस धौनी ने सीएसके टीम की भविष्य को देखते हुए ये फैसला किया और इस तरह से उनकी कप्तानी के एक युग का अंत हो गया। धौनी ने 40 साल की उम्र में इस टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। एम एस धौनी ने एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में ही सबको चौंकाते हुए ये फैसला कर दिया। इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में भी धौनी ने टेस्ट टीम की कप्तानी और फिर वनडे व टी20 टीम की कप्तानी भी अचानक ही छोड़ दी थी। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट भी उन्होंने अचानक ही ले ली थी और सबको चौंका दिया था, लेकिन अब सवाल ये है कि क्या आइपीएल की कप्तानी छोड़ने के बाद वो इस लीग को भी बाय-बाय कहने वाले हैं।श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट।


Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your enticle helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/register?ref=P9L9FQKY
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/register?ref=IHJUI7TF