मतदान:कांग्रेस के पक्ष मे करें मतदान: रामलाल नौटियाल

मतदान:कांग्रेस के पक्ष मे करें मतदान: रामलाल नौटियाल

श्रीनगर। प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं देवप्रयाग विधायक मंत्री प्रसाद नैथानी ने शुक्रवार को कीर्तिनगर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल नौटियाल के लिए कीर्तिनगर में प्रचार- प्रसार किया। उन्होंने कीर्तिनगर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर प्रचार-प्रचार की शुरुआत की। नैथानी ने कहा कि कीर्तिनगर नगर पंचायत का विकास कांग्रेस ही कर सकती है।

उन्होंने कीर्तिनगर की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल नौटियाल को जिताने की अपील की। कहा कि कांग्रेस शासनकाल में कीर्तिनगर क्षेत्र में कई विकास कार्य कराये गये। कीर्तिनगर तहसील बनाने के साथ ही नगर पंचायत ने अनेक विकास कार्य कराये गये। नैथानी के साथ कांग्रेस के विभिन्न कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी रामलाल नौटियाल ने जनता से जन समर्थन मांगा।

admin

Related articles