आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज लेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ
आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज लेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ

श्रमिक मंत्र, देहरादून। आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान आज नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह को यादगार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी बनने वाली सरकार ने पूरा जोर लगाया हुआ है। आज भगवंत मान अकेले शपथ लेंगे और बताया जाता है कि उनके मंत्री 19 मार्च को शपथ लेंगे। भगवंत मान शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री होंगे, हालांकि पंजाब पुनर्गठन (1966) के बाद वह 19वें मुख्यमंत्री होंगे। खटकड़कलां में भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान रास्तो में लोगों के लिए लंगर लगाए गए हैं। बताया जाता है कि विभिन्न जिलों से लोगों को भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में लाने के लिए दो हजार बसों का भी प्रबंध किया गया है। समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की पूरी कैबिनेट नवांशहर के खटकड़ कलां पहुंचेगी। श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट।


Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.info/register?ref=IXBIAFVY
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.