अमेठी में जमीन पर कब्जे को लेकर चार लोगों की लाठियों से पीटकर दी हत्या

 

अमेठी में जमीन पर कब्जे को लेकर चार लोगों की लाठियों से पीटकर दी हत्या

श्रमिक मंत्र, देहरादून। आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व प्रधान, उनके माता-पिता और भाई समेत चार लोगों की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान छह लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें गौरीगंज संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अमेठी के राजापुर गांव के मजरे गुंगवाच में देर रात की है। यहां आबादी की जमीन को लेकर राम दुलारे और संकठा प्रसाद यादव के बीच विवाद चल रहा है। संकटा प्रसाद के बेटे हनुमान विवादित भूमि पर मौरंग गिरवा रहे थे, तभी रामदुलारे के पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से संकठा प्रसाद, उनकी पत्नी पार्वती उर्फ ननका, उनके बेटे पूर्व प्रधान अमरेश यादव और हनुमान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा अमरेश की पत्नी धन्नोदेवी, अमरेश का बेटा राजकुमार यादव, संकठा का बेटा अशोक समेत सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में राजकुमार और धन्नो को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस चार हत्याओं के बाद दूसरा पक्ष गांव से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, गांव के बाहर के लोग भी इस घटना में रामदुलार पक्ष का साथ देने आए थे। अमेठी कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि इस घटना की तहरीर मिल चुकी है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से संबंधित कोई भी आरोपित बचने नहीं पाएगा। श्रमिक मंत्र संवाददाता की ये खास रिपोर्ट।

admin

13 thoughts on “अमेठी में जमीन पर कब्जे को लेकर चार लोगों की लाठियों से पीटकर दी हत्या

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  3. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *